रामपुर, अक्टूबर 3 -- रामपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र की हजियानी चौकी निवासी सोनू गुप्ता हलवाई का कार्य करते थे। वह मकान में अपनी माता संतोष गुप्ता के साथ ही रहते थे। उनका कमरा नीचे था। जबकि, उनकी माता का कमरा ऊपर था। परिजनों के अनुसार सोनू घर के लोगों से ज्यादा संपर्क नहीं रखता था। उसके आने और जाने के बारे में किसी को पता नहीं चल पाता था। गुरुवार को उसके कमरे से बदबू आने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में कमरा खोला गया। कमरे के अंदर उसका शव फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...