बदायूं, जनवरी 1 -- बदायूं, संवाददाता। नववर्ष की पूर्व संध्या पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त किए हैं। सड़क हादसों को रोकने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस ने शहर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर विशेष नजर रखी गई। एसएसपी के निर्देश पर यातायात पुलिस ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर शहर में सघन चेकिंग की। यातायात पुलिस द्वारा नशे में वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की गई। यातायात पुलिसकर्मी प्रमुख चौराहों, हाईवे और भीड़भाड़ वाले इलाके में तैनात रहे। पुलिसकर्मियों द्वारा ब्रीथ एनालाइजर से वाहन चालकों की शराब के नशे में होने की जांच की गई। साथ ही सड़कों पर फर्राटा भरने वाले लोगों को पुलिस द्वारा धीमी रफ्तार से वाहन चलाने की सख्त हिदायत दी गई। टीएसआई आरएल राजपूत ने बता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.