हरिद्वार, जनवरी 6 -- पीसीपीएनडीटी की टीम ने मंगलवार को पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट के नवीन एलोपैथिक चिकित्सालय पतंजलि इमरजेंसी एवं क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक तोमर के निर्देशन में हुआ। इस दौरान अल्ट्रासाउंड कक्ष, इमरजेंसी वार्ड, आईसीयू, कैथ लैब, ऑपरेशन थिएटर की व्यवस्थाओं की जांच की गई। नवीन पंजीकरण प्रमाण-पत्र डीएम के अनुमोदन के बाद जारी किया जाएगा। इस टीम ने स्वामी राम प्रकाश चैरिटेबल चिकित्सालय, अवधूत मंडल ज्वालापुर का भी निरीक्षण किया। यहां फॉर्म-एफ, रेफरल स्लिप, ओपीडी और अल्ट्रासाउंड रजिस्टर की जांच की गई। डॉ. अशोक तोमर ने एएनसी जांच कराने वाली गर्भवती महिलाओं के लिए अलग रजिस्टर बनाए जाने के निर्देश दिए। इस टीम में समाजसेवी दीपेश चंद्र प्रसाद, जिला समन्वयक रवि संदल, कुलदीप बिष्ट म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.