ललितपुर, फरवरी 14 -- शहर में नौ जगह से निकलेगी भोले की बारात गाजे बाजे के साथ नाचते गाते, झूमते चलेंगे बाबा के भक्त सुरक्षा व्यवस्था के लिए मौजूद रहेगी कोतवाली सदर पुलिस ललितपुर। महा शिवरात्रि को लेकर भगवान भोलेनाथ के भक्तों में जबरदस्त उत्साह और उल्लास है। वह धार्मिक अनुष्ठान के साथ शिव बारात निकालने की तैयारी कर रहे हैं। शहर में नौ स्थानों पर शिव बारात निकाली जा रही है। जिसकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोतवाली सदर पुलिस चौकन्ना हो गयी है। महाशिवरात्रि के मौके पर शहर में नौ स्थानों से भोलेनाथ की बारात का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम को आयोजित करने वाली कमेटियों ने परंपरानुसार बारात निकालने का एक रुट तय कर रखा है। जिसकी जानकारी कोतवाली सदर पुलिस को भी सौंपी गयी है। कोतवाली सदर क्षेत्रांतर्गत आयोजित होने वाली शिव बारातों पर नजर दौड़ाई जाए ...