सीवान, दिसम्बर 12 -- सीवान। शहर में नो इंट्री नियम के बावजूद बसों का प्रवेश जारी है। सुबह करीब दस बजे व शाम के समय शहर में बसों की आवाजाही देखी जाती है। इससे यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार कई बसें पीदेवी मोड़ के पास पहुंचने के बाद वापस तरवारा मोड़ की ओर मोड़ी जाती हैं। इस दौरान बसों को घुमाने में काफी समय लगता है। इससे पीदेवी मोड़ पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं और लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी होती है। आसपास के दुकानदारों ने बताया कि जाम की वजह से ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित होती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.