संभल, फरवरी 15 -- चन्दौसी में रविवार शाम श्री महाकाल ग्रुप द्वारा ढ़ोल नगाडों की धुन पर महाकाल की शाही पालकी निकाली गई। इस दौरान शिव भक्तों का हुजूम लगा रहा है। पालकी का शुभारंभ शिवभक्तों के द्वारा मूंछों वाले शिव मंदिर से आरती करके किया गया। महाकाल की शाही पालकी का नगर भ्रमण मूंछों वाले शंकर जी मंदिर सीता आश्रम से शुरू होकर सीता रोड, गणेश मंदिर, मनिहार चौक, सुंदर मोहल्ला, बिसौली गेट, पुरानी पेंठ, बड़ा बाजार, घंटाघर, नमक मंडी, फड़याई बाजार, ब्रह्म बाजार, कैथल गेट से मेला ग्राउंड पर सम्पन्न हुआ। अनुज वार्ष्णेय अन्नू, कृष्णा वार्ष्णेय, शिवांशु गुप्ता, कुनाल वार्ष्णेय, आयुष वार्ष्णेय, रितिक वार्ष्णेय, गर्पित वार्ष्णेय, अमन सक्सेना मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...