पीलीभीत, अक्टूबर 7 -- पूरनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत शहर में पथ संचलन का कार्यक्रम किया गया। संघ के कार्यकर्ताओं ने पथ संचलन में भागीदारी करते हुए स्थापना दिवस मनाया। पथ संचलन का कार्यक्रम शहर के मोहन सरस्वती शिशु मंदिर से आरंभ किया गया। यहां के प्रधानाचार्य नीरज दीक्षित के नेतृत्व में कार्यक्रम शुरू कराया गया। पथ संचलन शहर के विभिन्न मार्गो से होकर गुजरा। इसमें बिगुल और ढोल की थाप पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक कार्यकर्ता चल रहे थे। सुरक्षा के लिए लिहाज से पुलिस प्रशासन भी उनके साथ रहा। देर शाम शहर में भ्रमण के बाद कार्यक्रम का स्कूल जाकर समापन हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...