महाराजगंज, दिसम्बर 4 -- महराजगंज, वरिष्ठ संवाददाता। एसआईआर अभियान की प्रगति जानने के लिए डीएम संतोष कुमार शर्मा ने गुरुवार को एक नई पहल शुरू की। शहर के पिपरदेउरा वार्ड में पहुंचकर उन्होंने डोर टू डोर भ्रमण किया। एसआईआर की प्रगति पूछी और मतदाताओं को अनिवार्य रूप से फार्म भरने के लिए जागरूक किया। इसके फायदे गिनाया। पिपरदेउरा वार्ड में कुल 9 मतदान केंद्र स्थापित हैं। इनमें बूथ संख्या 167, 168, 169, 170, 171 और 172 में डिजिटाइजेशन की दर क्रमशः 59.03, 69.56, 72.25, 64.54, 58.91 और 50.96 हुआ था, जो कि जनपद के औसत से कम है। इसी के मद्देनजर जिलाधिकारी मौके पर पहुंचे और एसआईआर प्रक्रिया की वास्तविक स्थिति को देखा। सत्यापन के दौरान अधिकांश मतदाताओं ने जिलाधिकारी को बताया कि उन्होंने अपने एसआईआर फॉर्म जमा कर दिए हैं। जिलाधिकारी ने घर-घर बातचीत कर यह...