लखीमपुरखीरी, जनवरी 26 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। श्री श्याम दीवाने सेवा समिति द्वारा आगामी 11 फरवरी को नगर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री खाटू श्याम बाबा की विशाल निशान शोभायात्रा बड़े धूमधाम एवं श्रद्धा भाव के साथ निकाली जाएगी। इसे लेकर समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के बीच विचार-विमर्श के लिए अलीगंज रोड स्थित समिति अध्यक्ष दीपक राजपूत के आवास पर बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष बाबा के निशान प्राप्त करने को टोकन राशि 101 रुपये निर्धारित की गई है, जिससे अधिक से अधिक श्याम भक्त टोकन लेकर निशान शोभा यात्रा में सहभागिता कर सकें। निशान शोभा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कंजा बाबा देवस्थान स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर पर संपन्न होगी। शोभा यात्रा के उपरांत समिति द्वारा भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें बा...