प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 12 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। हर घर तिरंगा अभियान के दूसरे चरण में मंगलवार को नगरपालिका प्रशासन की ओर से शहर तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों ने पूरे शहर में भ्रमण कर आम जनमानस से घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की। मंगलवार को तुलसी सदन हादीहाल से भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव और नगरपालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि विशाल विक्रम सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर सड़क पर निकले तो तमाम लोग जुड़ते गए। चौक घंटाघर तक यात्रा पहुंची तो देशभक्ति के रंगे तमाम लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाकर स्वागत किया। कमोवेश यही नजारा पूरे शहर में देखने को मिला। तिरंगा यात्रा पहुंचने पर प्रत्येक चौराहे तिराहे पर मौजूद लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। पूरे शहर के भ्रमण करते हुए किशोरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.