हाथरस, अक्टूबर 10 -- हाथरस। जैन समाज की सर्वोच्च साध्वी गणिनी प्रमुख अयोध्या में विराजमान ज्ञानमती माताजी की प्रेरणा से भगवान ऋषभदेव रथ यात्रा शहर के विभिन्न बाजारों में होकर गुरुवार को निकाली गयी। नयागंज व जैन मंदिर में धर्म सभा मे प्रतिष्ठाचार्य अकलंक जैन सहित अन्य लोगो का दुपट्टा व माला पहनाकर स्वागत किया। प्रतिष्ठाचार्य अकलंक जैन ने कहा कि प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव का जन्म अयोध्या में हुआ था लेकिन जैन समाज अयोध्या को भूलता जा रहा है। ऋषभ देव भगवान के पुत्र भरत के नाम पर देश भारत रखा गया था। रथ यात्रा का विभिन्न बाजारों में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। रथ पर सवार भगवान ऋषभ देव की आरती उतारी गई। अयोध्या के भगवान ऋषभदेव मंदिर में मूर्तिफ़ प्रतिष्ठापित कराने के लिये जैन नवयुवक सभा अध्यक्ष उमाशंकर जैन, महामंत्री अमित जैन, संरक्षक विजय जैन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.