लखीसराय, दिसम्बर 15 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। शहर को साफ-सुथरा और स्वच्छ बनाए रखने की जिम्मेदारी जिस नगर परिषद पर है, वही अपनी लापरवाही से शहरवासियों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। शहर में अब तक किसी भी स्थान पर स्थायी डंपिंग यार्ड का निर्माण नहीं किया जा सका है, जिसके कारण मुहल्लों से प्रतिदिन जमा किया गया कचरा सड़क किनारे और खुले स्थानों पर फेंका जा रहा है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण विद्यापीठ चौक के पास देखने को मिल रहा है, जहां खुले में कचरे का ढेर लगा हुआ है। नगर परिषद की ओर से विभिन्न वार्डों और मुहल्लों से कचरा तो इकट्ठा किया जाता है, लेकिन उसके निस्तारण की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। नतीजतन कचरे से भरे ट्रैक्टर और ठेला सीधे सड़क किनारे खाली कर दिए जाते हैं। विद्यापीठ चौक जैसे व्यस्त इलाके में कचरे का ढेर लगने से वहां से गुज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.