फतेहपुर, दिसम्बर 15 -- फतेहपुर। शहर में पर्याप्त स्थानों पर अलाव न जलने के कारण राहगीरों को सर्दी में ठिठुरने को मजबूर होना पड़ रहा है। इसके बावजूद नगर पालिका द्वारा शहर के प्रमुख बाजारों में अब तक अलाव की व्यवस्था नहीं की जा सकी है। नतीजतन राहगीरों संग निराश्रितों को परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। नगर पालिका द्वारा पूर्व में सर्दी के समय राहगीरों सहित स्थानीय व निराश्रितों को राहत दिलाए जाने के लिए करीब आधा सैकड़ा से अधिक स्थानों पर अलाव जलवाए जाते रहे हैं। लेकिन इस बार कड़ाके की सर्दी के साथ ही कोहरा शुरू हो जाने के बावजूद पर्याप्त मात्रा में अलाव नहीं जलवाए जा सके हैं। नगर पालिका द्वारा महज अब तक रोडवेज बसस्टाप, ज्वालागंज, शनि मंदिर, ताम्बेश्वर मंदिर, चौक चौराहा, राधानगर चौराहा आदि स्थानों पर अलाव जलवाए जाने के दावे किए जा रहे हैं जबकि धरात...