भभुआ, जनवरी 15 -- मुख्य बाजार से लेकर रिहायशी इलाकों तक पसरी गंदगी, आमजन हलकान नियमित उठाव के दावे फेल, सड़क किनारे व कॉलोनी में कचरे का अंबार (बोले भभुआ) भभुआ, नगर संवाददाता। शहर में कचरे का उठाव एकसिरे से हर रोज नहीं हो पा रहा है। मुख्य बाजार समेत कई प्रमुख सड़कों और मुहल्लों के आसपास कचरे के ढेर लगे हुए हैं। इससे पैदल चलने वाले राहगीरों को परेशानी हो रही है। गंदगी और दुर्गंध के कारण लोगों को राह तय करना मुश्किल हो गया है। बरसात के दिनों में स्थिति और गंभीर हो जाती है, जब कचरे से सड़कों पर कीचड़ और गंदा पानी फैल जाता है। शहर के सब्जी मंडी रोड, कचहरी पथ, छावनी मोहल्ला रोड, वीआईपी कॉलोनी रोड, अष्टभुजी चौक से पटेल चौक जाने वाला नहर पथ और कस्तूरबा चौक से सीवों जाने वाली सड़क पर जगह-जगह कचरा पसरा है। सड़े-गले फल और सब्जी भी कचरे पर फेंके जा रहे है...