हाथरस, दिसम्बर 12 -- हाथरस, हिन्दुस्तान संवाद। श्रीरादरबार प्रभात फेरी मंडल व श्रीराम दरबार संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में शुक्रवार को विवाह महोत्सव का आयोजन किया। विवाह से पूर्व शहर के अलीगढ रोड स्थित नवग्रह मंदिर से बारात का श्रीगणेश हुआ। बारात में चारों दूल्हे सरकार सवार होकर चल रहे थे। बारात में भजनों पर श्रध्दालु थिरकते हुए चल रहे थे। जगह जगह पुष्पवर्षा कर आरती उतारी जा रही थी। देर शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए तालाब चौराहा स्थित रामदरबार मंदिर पर सजी जनकपुरी पहुंची। जहां बारात का भव्य स्वागत किया गया। देर रात तक श्रध्दालुओं ने आस्था के संगम में डुबकी लगाई। पौष माह की शुरुआत के साथ ब्रज की देहरी पर भक्ति की बयार बह रही है। शुक्रवार को 12 वें सीताराम विवाह महोत्सव के तहत प्रभुराम की बारात निकाली गई। बारात का शुभारंभ शहर के अलीगढ रोड ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.