लखीमपुरखीरी, फरवरी 23 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। क्षेत्र के मैलानी नगर में आयोजित भगवान खाटू नरेश की निशान यात्रा में विधायक अमन गिरि शामिल हुए। उन्होंने नगर के भक्तजनों के साथ यात्रा में सहभागिता करते हुए खाटू नरेश भगवान को प्रणाम कर विधिवत पूजा-अर्चना की। विधायक अमन गिरि ने यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के साथ भजन-कीर्तन में भाग लिया और सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन सामाजिक एकता और आपसी सद्भाव को मजबूत करते हैं। इस अवसर पर राकेश अरोड़ा, नीरज बाजपेई, अरविंद मिश्रा गुरु जी, एडवोकेट धर्मेंद्र शर्मा, राजेश शर्मा, हरीश बाजपेई, सभासद राछपाल, सुनील बाल्मीकि, गोपाल सिंगल सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद थे। यात्रा में नगर के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर श्रद्धा और उत्साह के साथ भगवान खाटू नरेश के जयकारे लगाए।

हि...