सीवान, फरवरी 24 -- सीवान। शहर की सड़कों पर इन दिनों कई ऐसे वाहन नजर आ रहे हैं, जो अत्यधिक धुआं छोड़ रहे हैं। इन वाहनों से निकलने वाला काला धुआं न सिर्फ वायु प्रदूषण बढ़ा रहा है, बल्कि लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर डाल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह- शाम के समय सड़कों पर धुआं देने वाले वाहनों की संख्या अधिक देखी जा रही है। इससे राहगीरों, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को सांस लेने में परेशानी होती है। नियमों के बावजूद प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो पा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...