पूर्णिया, जून 13 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की दो पिंक बसों के शहर में चयनित विभिन्न स्थानों पर आवाजाही शुरू होने से महिला यात्री उत्साहित हैं। सस्ता, सुरक्षित, सुलभ और हाइटेक सुविधायुक्त यात्रा से पिंक बस पर महिलाओं के सफर करने का क्रेज बढ़ गया है। सुबह छह बजे से पिंक बस में महिला सवार होकर अपने अपने गंतव्य स्थान तक जाती हैं। पिंक बस में सवारी करने के लिए महिलाओं में उत्साह चरम पर देखा गया। रोजाना पिंक बस पर लगभग 150 से 200 महिला यात्री सफर करती है। हालांकि कई महिलाओं के साथ पुरुष सदस्य रहने के कारण वह पिंक बस पर सफर नहीं कर पाती है। इसके वावजूद हर महिला यात्री को पिंक बस पर सफर करने का शौक रहता है। पिंक बस में 21 सीट महिलाओं के बैठने के लिए निर्धारित की गयी है। पिंक बस अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। पि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.