कानपुर, फरवरी 21 -- कानपुर। शहरियों को जाम से निजात दिलाने के लिए छोटी के स्थान पर बड़ी सिटी बसें चलाने का प्रस्ताव बनाया गया है। 25 फरवरी को प्रस्तावित संभागीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) बैठक में इस प्रस्ताव के अलावा अन्य चीजों पर फैसला होगा। आरटीओ प्रवर्तन विदिशा सिंह और आरटीओ प्रशासन राकेंद्र सिंह ने बताया कि अब 28-30 सीटर बसें चलाने का प्रस्ताव बना है। अभी तक 16 से 22 सीटर बसें ही शहर में चल रही थीं। बड़ी बसें चलने से आमजनों को राहत तो जाम से निजात मिलेगी, ये बसें हर स्थान पर रुक नहीं पाएगी। इसके अलावा घंटाघर से बकेवर मार्ग पर स्टेट कैरिज परमिट का नवीनीकरण भी होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.