अमरोहा, मार्च 29 -- मंडी धनौरा। शहर निवासी दो युवकों ने आत्महत्या कर ली। जहां एक युवक ने फांसी लगाई तो वहीं दूसरे युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी पर दोनों युवकों के परिजनों के बीच कोहराम मच गया। बिना कानूनी कार्रवाई शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पहली घटना में शहर के एक मोहल्ले के निवासी 25 वर्षीय युवक ने शुक्रवार रात अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक के अन्य परिजन नीचे कमरे में सो रहे थे। सुबह जाग होने पर उन्हें घटना का पता चला। आननफानन शव को फंदे से उतारकर बिना कानूनी कार्रवाई गंगा तट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं दूसरी घटना में शहर निवासी 27 वर्षीय एक युवक ने घरेलू कलह से क्षुब्ध होकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई। आननफानन युवक को उपचार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.