कानपुर, जनवरी 16 -- कानपुर। दो दिन शहर में कई मंत्रियों का जमावड़ा रहेगा। कैबिनेट मंत्री राकेश सचान के घर आयोजित होने वाले समारोह में शामिल होने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार रविवार को शहर में रहेंगे। शुक्रवार रात औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी शहर आ चुके हैं। वह शनिवार को समारोह में शामिल होंगे। रविवार को श्रम एवं सेवायोजन मंत्री मन्नू कोरी, प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल, स्टाम्प मंत्री रवींद्र जायसवाल और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार समेत कई मंत्री आएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...