फरीदाबाद, जुलाई 31 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट सिटी में मंगलवार को झमाझम बारिश के बाद बुधवार को सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश होती रही। इससे जिले का मौसम सुहाना बना रहा। जिलेवासियों को अब पूरी तरह उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई। तापमान 31 और 27 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार व शुक्रवार को भी बारिश की संभावना है। तीन दिन पूर्व यानि सोमवार को 35 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। बुधवार को सुबह से आसमान में बादल छाए हुए थे। सुबह आठ बजे से रुक-रुक कर बारिश चालू हुई और पूरे दिन थोड़े-थोड़े अंतराल में बारिश होती रही। बारिश अचानक आने से लोगों को उससे बचने का मौका नहीं मिल पा रहा था। इसके चलते लोग तीन में कई बार भीगे। इस बारिश मौसम के सुहाना होने के साथ जल जनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। सबसे अधिक खतरा डेंगू एवं मलेरिय...