सहरसा, अक्टूबर 5 -- सहरसा। सदर अस्पताल में बीते 2 अक्टूबर को कुन्दह जलई थाना निवासी उदय चौपाल की बाइक चोरी हो गई।पीड़ित ने अपनी बेटी के इलाज के लिए सदर अस्पताल बाइक से आया था। इधर पंचवटी चौक स्थित दुर्गा मंदिर परिसर से बाइक चोरी हो गई। पीड़ित खजूरी बैजनाथपुर वार्ड 13 निवासी रंजीत कुमार ने बताया कि वह 2 अक्टूबर को पंचवटी चौक दुर्गा मंदिर के बगल में बाइक लगा कर दुर्गा मंदिर में दर्शन करने गया था। इसी दौरान बाइक चोरी हो गई। पीड़ित के आवेदन पर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.