मोतिहारी, फरवरी 6 -- मोतिहारी। शहर के अलग-अलग जगहों पर फायरिंग करनेवाले गिरोह के चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। छेड़खानी का विरोध करने पर बदमाशों ने फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से एक पिलेट व गिरफ्तार दो बदमाशों के पास से 13 खोखा, एक अपाची बाइक, एक कार बरामद किया है। इसकी जानकारी सदर-1 डीएसपी दिलीप कुमार ने शुक्रवार को दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में नगर थाना क्षेत्र के कोल्हुअरवा मोहल्ला निवासी शुभम मिश्रा, गणेश कुमार, ठाकुरबाडी मोहल्ला निवासी यस कुमार तथा बंजरिया थाना क्षेत्र के गमहरिया गांव निवासी विशाल कुमार शामिल है। पूछताछ के बाद गिरफ्तार सभी चार बदमाशों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। छेड़खानी का विरोध करने पर बदमाशों ने की थी फायरिंग : सदर-1 डीएसपी दिलीप कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.