बेगुसराय, दिसम्बर 3 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। सरकार के निर्देश पर अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन की सख्ती दूसरे दिन बुधवार को भी देखने को मिली। इसमें दो दर्जन से अधिक अस्थायी घर के अलावा फलमंडी व आधा दर्जन चिकित्सक के द्वारा क्लीनिक के समीप बनाये गये अस्थायी निर्माण पर पीली मशीन का पंजा से तोड़फोड़ की गई। बुधवार को जब चिकित्सक के क्लीनिक पर भी बुलडोजर चला तो पहले दिन अतिक्रमण हटाओ अभियान में पीड़ित लोगों ने राहत की सांस ली। डीएम तुषार सिंगला के निर्देश पर दूसरे दिन लोहियानगर गुमटी के ठीक सामने दक्षिण दिशा से लेकर ट्रैफिक चौक, फलमंडी होते हुए बस स्टैंड तक अतिक्रमण हटाओ का महाअभियान शांतिपूर्ण रहा। पहले दिन जहां लोगों ने विरोध जताया। जेसीबी के शीशे तोड़े, निगमकर्मियों पर पत्थर बरसाये, सड़क पर रखे राख फेंक घर तोड़ने का विरोध किया तो दूसरे ...