एटा, मार्च 19 -- शहर को जाम से मुक्ति दिलाने तथा पुराने बस स्टैंड से बसों व यात्रियों का भार कम करने के लिए आगरा रोड पर सेटेलाइट नाम से नया रोडवेज बस स्टैंड बनाया जा रहा है। बस स्टैंड निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए शासन स्तर पर टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। नए बस स्टैंड के निर्माण के बाद यात्रियों को यहां आगरा-बरेली रूट की बसें मिलेंगी। शहर के पुराने बस स्टैंड पर दिल्ली, फर्रूखाबाद, कानपुर, लखनऊ, अलीगंज, फर्रूखाबाद, औरैया, इटावा, शिकोहाबाद, मैनपुरी, राठ, प्रयागराज आदि जनपदों के लिए एटा डिपो सहित प्रदेश के अन्य डिपो की बसें संचालित होती है। कई डिपों की बसों के कारण बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ भी बहुत होती है। साथ ही आगरा और बरेली रूट की भी एटा डिपो सहित आगरा फोर्ट, ईदगाह, फाउंड्रीनगर, बरेली, बदांयू, कासगंज आदि डिपो की भी 265 से अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.