गुड़गांव, दिसम्बर 24 -- गुरुग्राम। शहर में छाए कोहरे और दमघोंटू हवा से बुधवार को लोगों को थोड़ी राहत मिली है। पिछले कुछ हफ्तों से एक्यूआई 400 के करीब बना हुआ था। बुधवार को गुरुग्राम का एक्यूआई भी 236 रिकॉर्ड किया गया। यह पिछले दिनों के मुकाबले थोड़ा कम रहा। वहीं, मानेसर में एक्यूआई 182 दर्ज किया गया, जो अब मध्यम श्रेणी के करीब है। प्रदूषण नियंत्रण विशेषज्ञों का कहना है कि हवा की गति और दिशा ने स्माग की मोटी परत को छंटने में मदद की, जिससे लंबे समय बाद शहर की हवा सांस लेने योग्य हुई है। मौसम के मिजाज में आए इस बदलाव ने लोगों को घरों से बाहर निकलने पर मजबूर कर दिया। बुधवार को न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर खिली खिली धूप ने सर्दी की ठिठुरन को कम किया, जिसके चलते पार्कों और सार्वजनिक स्था...