आगरा, फरवरी 20 -- जनपद में त्योहारों को शांतिपूर्ण संपंन कराने के लिए पुलिस प्रशासन जुटा है। पुलिस अधिकारी स्वयं आबादी क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। इसी के चलते शुक्रवार को एसपी ने कासगंज शहर के आबादी, मिश्रित आबादी क्षेत्रों में भ्रमण किया। लोगों से बातचीत की। साथ ही स्थानीय पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश दिए, जिससे त्योहारों पर किसी भी प्रकार अप्रिय वारदात न हो सके। शुक्रवार को एसपी अंकिता शर्मा, सीओ आंचल चौहान ने आगामी त्योहार रमजान माह, होली, नवरात्रि को लेकर कासगंज शहर में मुख्य मार्गों, चौराहों, बाजारों, भीड़-भाड़ व मिश्रित आबादी वाले स्थानों पर स्थानीय पुलिस फोर्स के साथ पैदल गश्त किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.