जमशेदपुर, जुलाई 13 -- शहर में तीन माह में फायरिंग की एक दर्जन से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं। बाहरी क्षेत्रों से लेकर शहर के पॉश इलाका बिष्टूपुर तक में सरेआम गोलियां चल रही हैं। इन घटनाओं में अधिकांश मामले आपसी विवाद, रंगदारी और पुरानी रंजिश से जुड़े हैं। गुरुवार को बिष्टूपुर में झामुमो विधायक सुखराम उरांव के प्रतिनिधि समरेश सिंह को अपराधियों ने गोली मार दी। यह इलाका सबसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में से है। वहीं, शुक्रवार को बागबेड़ा के साईं कॉम्प्लेक्स के पास दो दिन पुराने विवाद में आशीष भगत को गोली मारी गई। इसके पहले 29 जून को टेल्को थाना क्षेत्र के मनीफीट में एक व्यक्ति के घर के बाहर फायरिंग की गई थी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया था। लगातार हो रही इन घटनाओं ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.