बहराइच, मई 24 -- बहराइच। व्यापार प्रकोष्ठ भाजपा के तत्वावधान एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा घंटाघर पार्क से प्रारंभ होकर शहीद उद्यान पर समाप्त हुई। यात्रा में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष भाजपा ब्रजेश पांडेय, विशिष्ट अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम करण टेकडीवाल रहे। इस यात्रा में व्यापार मंडल नगर के अध्यक्ष दीपक प्रकाश सोनी, कन्हैया सोनी, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुमित कुमार खन्ना, सह संयोजक सत्येन्द्र कुमार रस्तोगी ने यात्रा का नेतृत्व किया। कार्यक्रम में सर्राफा महामंत्री राजेश रस्तोगी, कारीगर कमेटी से मनीष सोनी, मंथन पाटिल ,नीरज सोनी, पंकज सोनी, अमित सोनी, शिवशंकर सोनी, हेमा निगम, रोली सोनी, मोहनी सोनी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और व्यापारी गण उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...