बिहारशरीफ, जनवरी 8 -- शहर में डॉग फीडिंग जोन है न पकड़ने वाला वाहन जिला में रोजाना 17 लोग डॉग बाइट के हो रहे शिकार सदर अस्पताल में एंटीरैबीज वैक्सीन लगाने की चौबीसों घंटे व्यवस्था, लग रही भीड़ अकेले बिहारशरीफ शहर में हैं 22 सौ कुत्ते, उन्हें नहीं लगायी गयी है वैक्सीन नगर निगम ने आवारा पशुओं की जानकारी देने के लिए नंबर किया जारी फोटो : ब्लॉक चौक : बिहारशरीफ ब्लॉक चौक पर आवारा कुत्ते। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। शहर में अब तक एक भी डॉग फीडिंग जोन नहीं बना है। नगर निगम प्रशासन के पास फिलहाल एक भी डॉग कैचिंग वाहन भी नहीं है। जबकि, जिला में रोजाना 17 लोग डॉग बाइट के शिकार हो रहे हैं। डॉग बाइट के बढ़ते मामलों को देखते हुए सदर अस्पताल में एंटीरैबीज वैक्सीन लगाने की चौबीसों घंटे व्यवस्था की गयी है। इस कारण यहां रोजाना ऐसे लोगों की भीड़ लग रही है। अकेल...