रुडकी, दिसम्बर 17 -- बुधवार के दिन घना कोहरे ने देहात क्षेत्र से लेकर शहरी क्षेत्र तक को अपने चपेट में लिया। पूरे दिन शहर में घना कोहरा छाया रहा। इस बीच सड़क दुर्घटनाओं की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने कई जगहों पर सड़कों के बीचों बीच जेसीबी की मदद से डिवाइडर को लगवाया। कांवड़ यात्रा के दौरान बोट क्लब से लेकर चाट बाजार स्थित पटियाला लस्सी चौक तक के डिवाइडर को हटाया गया था। इसके बाद से यह डिवाइडर आजतक नहीं लगाये गए। इस बीच कईयों ने डिवाइडर लगाने की मांग की। क्योंकि डिवाइडर नहीं होने के कारण वाहन चालक गलत तरीके से वाहन चला रहे थे। कई बार जाम भी लगता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.