सीवान, जनवरी 13 -- सीवान। शहर में सड़क किनारे बेधड़क खड़े हो रहे ठेला वालों के कारण प्रतिदिन जाम लगना आम बात हो गई है। सुबह व शाम के व्यस्त समय में स्थिति इतनी गंभीर हो जाती है। इस दौरान वाहनों की रफ्तार थम-सी जाती है और गाड़ियां रेंगने को मजबूर हो जाती हैं। राजेंद्र पथ, हॉस्पिटल रोड, बबूनिया रोड व महादेव रोड जैसे प्रमुख मार्गों पर जाम की समस्या सबसे अधिक देखी जा रही है। इन इलाकों में राहगीरों, मरीजों और ऑफिस जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...