गढ़वा, फरवरी 12 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। नगर परिषद चुनाव को लेकर जनसंपर्क युद्ध स्तर पर चल रहा है। विभिन्न प्रत्याशी अपने स्तर पर लोगों से संपर्क कर समर्थन मांग रहे हैं। तय चुनावी कार्यक्रम के मुताबिक 23 फरवरी को मतदान और 27 फरवरी को मतगणना निर्धारित है। गढ़वा शहर को नगर निकाय का दर्जा मिले काफी समय गुजर गए। 21 वार्डों वाले गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में समय के साथ आबादी बढ़ने के साथ ही जरूरत के अनुसार शहरी क्षेत्र में सुविधाएं नहीं बढ़ीं। आबादी के अनुसार शहरी सुविधाएं बढ़ाने में नगर परिषद अबतक नाकाम रहा है। शहरी क्षेत्र में प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की बेहद कमी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...