कानपुर, जुलाई 5 -- कानपुर। मानसून की पहली पारी अब लंबी हो सकती है। कानपुर के बेहद नजदीक से गुजर रही टर्फ लाइन के कारण आसपास कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (सीएसए) में पिछले 24 घंटों में 81 मिमी बारिश दर्ज की गई। जुलाई माह में अब तक 106.6 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की जा चुकी है। मध्य प्रदेश के रास्ते मानसून ने फिर प्रवेश कर लिया है। इसके ठीक ऊपर उत्तर प्रदेश में परिसंचरण केंद्र बन जाने से मानसून प्रदेश में फिर सक्रिय हो गया है। इसका असर प्रदेश के दक्षिणी क्षेत्र में पड़ा। इसमें कानपुर नगर, झांसी, बांदा आदि शामिल हैं, जहां पिछले 24 घंटों से अच्छी वर्षा हो रही है। सीएसए में शुक्रवार से शनिवार सुबह 08:30 बजे तक 53.9 मिमी वर्षा हुई। शहर के कुछ क्षेत्रों में अधिक वर्षा हुई। इसमें कल्याणपुर क्षेत्र भी शा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.