सीवान, जनवरी 14 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। नए साल में अब वह दिन दूर नहीं जब बड़े शहरों की तरह नगर परिषद क्षेत्र भी दिखेगा। दरअसल, शहर में जाम पर लगाम कसने के लिए अब शहर के जेपी चौक समेत 11 जगहों पर ट्रैफिक लाइट सिग्नल लगाने की तैयारी कर ली गई है। नगर परिषद क्षेत्र में लगातार बढ़ती जाम की समस्या से आमजनों को राहत दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने यह बड़ा कदम उठाया है, जहां सीवान शहर भी बड़े शहरों की तर्ज पर आधुनिक ट्रैफिक व्यवस्था से लैस होगा। जाम पर लगाम कसने के लिए शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर ट्रैफिक लाइट सिग्नल लगाए जाएंगे। इसे लेकर डीएम विवेक रंजन मैत्रेय ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. विपिन कुमार को स्पष्ट निर्देश जारी कर दिया है। डीएम के निर्देश के अनुसार जेपी चौक समेत शहर के कुल 11 चिन्हित स्थानों पर ट्रैफिक सिग्नल लगाए ...