कटिहार, फरवरी 24 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि सोमवार को शहर में जाम की समस्या से वाहन चालकों सहित आम लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा l सुबह से लेकर दोपहर बाद तीन बजे तक जाम की स्थिति बनी रही l दुर्गा स्थान चौक, हरदयाल चौक, न्यू मार्केट, मंगल बाजार, गर्ल्स स्कूल रोड, बाटा चौक पर भीषण जाम लगा रहा l इसके साथ ही शहीद चौक से ओवर ब्रिज, अमर जवान चौक पर भी जाम की स्थिति बनी रही l बताते चलें कि शहर में आए दिन जाम के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है l सुचारू यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक स्तर से अब तक कोई कार्य योजना के अनुरूप काम नहीं किया गया है l ट्रैफ़िक व्यवस्था को लेकर विभिन्न चौक चौराहों पर एक दो ट्रैफ़िक और पुलिस जवानों की तैनाती भी कर दी जाती है l सोमवार को लगे जाम से निपटने को लेकर ट्रैफ़िक पुलिस को भी मश...