अमरोहा, नवम्बर 19 -- हसनपुर, संवाददाता। व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान 74/22 के प्रदेश महामंत्री के नेतृत्व में व्यापारियों ने बुधवार को सीओ से मुलाकात कर शहर में लग रहे जाम की समस्या से अवगत कराया। समस्या के समाधान की गुहार भी लगाई। प्रदेश महामंत्री मुकेश गुप्ता ने सीओ पंकज कुमार त्यागी को उनके कार्यालय पर ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि नगर में प्रतिदिन जाम की समस्या गहराती जा रही है। बिना रजिस्ट्रेशन ई-रिक्शाओं का संचालन हो रहा है। मांग करते हुए कहा कि नगर पालिका द्वारा ई-रिक्शा का सत्यापन एवं रजिस्ट्रेशन होना चाहिए। नाबालिग बच्चों के ई-रिक्शा चलाने पर तत्काल रोक लगनी चाहिए। ई-रिक्शा चालक एक-दूसरे से पहले निकलने की जल्दी में ई-रिक्शा आढ़ा-तिरछा खड़ा कर देते हैं, जिससे जाम लग रहा है। ऐसे चालकों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। सीओ ने व्यापारियों...