दरभंगा, दिसम्बर 7 -- लहेरियासराय। जिला प्रशासन की पहल पर पूरे नगर निगम क्षेत्र में अतिक्रमण खाली करवाने को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कई इलाकों से अतिक्रमण खाली भी करवाया गया है। बावजूद इसके लोगों को जाम की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। शनिवार को दिनभर पूरे शहर में सड़क जाम की समस्या से लोग कहरते दिखे। शहर के बेंता, अललपट्टी, दोनार, जिला स्कूल के पास, कादिराबाद सहित अन्य इलाकों में लोग घंटों जाम में फंसे रहे। बेंता के गोलू कुमार ने बताया कि स्थानीय पुलिस और नगर निगम ने सड़क किनारे से अतिक्रमण खाली करवाया है, लेकिन सड़क जाम की समस्या से छुटकारा नहीं मिल सकी। दिनभर लोग जाम की समस्या से परेशान रहे। लोग जाम से निकलने के लिए गली का उपयोग कर अपने गंतव्य को गए। इससे साफ स्पष्ट होता है कि यातायात पुलिस निष्क्रिय है। उसका तंत्र फेल है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.