प्रयागराज, फरवरी 16 -- शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए फूलपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद प्रवीण पटेल पार्षदों के साथ अधिकारियों से बात करेंगे। सांसद ने यह बात सोमवार को अपने आवास में पार्षदों के साथ मुलाकात में कही। सांसद ने पार्षदों से कहा कि जाम के संबंध में लोगों से बात करें और एक प्रस्ताव बनाकर लाएं। प्रस्ताव के आधार पर अधिकारियों से वार्ता करेंगे। सांसद ने संविधान का 74वां संशोधन लागू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मुलाकात करने की बात कही, क्योंकि संविधान का 74वां संशोधन शहरों के हित में है। इससे शहरी विकास का बजट बढ़ेगा। पार्षदों को जनप्रतिनिधि का दर्जा मिलेगा। अब तक नि:शुल्क सेवा करने वाले पार्षदों को वेतन-भत्ता भी मिलेगा। पार्षदों ने नगर निगम की समस्या, गृहकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.