मुंगेर, फरवरी 18 -- मुंगेर, नि. प्र। मंगलवार को मैट्रिक परीक्षा को लेकर शहर में जगह-जगह जाम की स्थिति बनी रही, जिसके कारण शहरवासियों के साथ ही बाहर से आने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। खासकर जाम के कारण मैट्रिक परीक्षार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जबकि कई परीक्षार्थी जाम के कारण नियत समय पर परीक्षा केन्द्र पर पहुंचने से वंचित रह गए। खासकर शहर के कौड़ा मैदान, अस्पताल रोड, पूरबसराय नगर निगम सहित विभिन्न जगहों नर जाम की समस्या से लोग जूझते नजर आए। गौरतलब है कि शहर में प्रतिदिन जाम की स्थिति से शहरवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि परीक्षा के बाद जाम से निपटने की कोई रणनीति नहीं बनायी गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.