सीवान, फरवरी 7 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। सीवान नगर परिषद क्षेत्र में महिलाओं की सुविधा के लिए प्रस्तावित पिंक टॉयलेट योजना प्रशासनिक सुस्ती से फाइलों में दबी है, जबकि राज्य के 16 अन्य प्रमुख शहरों में इस आधुनिक सुविधा के निर्माण को मंजूरी दी जा चुकी है। पिंक शौचालयों में सैनिटरी पैड डिस्पेंसर, सीसीटीवी व महिला केयरटेकर जैसी सुविधायें मिलनी थीं, लेकिन नगर परिषद में इसका कार्यान्वयन अभी भी धरातल पर नहीं उतर पाया, जो महिला सुरक्षा व स्वच्छता पर सवाल उठाता है। पूर्व में घोषित योजना के धरातल पर नहीं उतरने से महिलाओं को सार्वजनिक स्थलों पर दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बताते हैं कि नगर परिषद की मुख्य पार्षद सेम्पी गुप्ता की बोर्ड ने दो वर्ष पूर्व नप के पूर्व ईओ के कार्यकाल में शहर के तीन स्थानों पर पिंक टॉयलेट बनाने का निर्णय लिया था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.