सीवान, दिसम्बर 20 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। शहर के तरवारा मोड़ स्थित सीताराम नगर में गुरुवार की देर रात हुई छापेमारी के दौरान तीन किशोरियों को पुलिस ने पकड़ा। पुलिस की इस तरह की कार्रवाई से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि, बाद में जांच कर बिना किसी कार्रवाई के सभी को छोड़ दिया गया। स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि पकड़ी गयीं तीनों को गलत कार्यों में लिप्त होने की सूचना पर छापेमारी की गई थी। एक मकान में इस तरह की लड़कियों का आना-जाना होता है। किसी स्थानीय के ही सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की थी। किसी पर साक्ष्य के नहीं मिलने पर छोड़ा गया। बताया गया है कि सूचना के बाद महिला थाना प्रभारी सोनी कुमारी के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने छापेमारी की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.