धनबाद, अगस्त 17 -- धनबाद, संवाददाता शहरी क्षेत्र में रह रहे डेढ़ लाख से अधिक लोगों को सप्लाई पानी के संकट से राहत मिलेगी। कुसुम बिहार, चिरागोड़ा, धैया बस्ती, सरायढेला थाना के पास, मटकुरिया, पांडरपाला भरत चौक के पास नई जलमीनार बनायी जाएगी। इसके लिए टेंडर निकाला गया है, जो फाइनल होने के अंतिम चरण में है। 21 साल बाद बढ़ रहा संसाधन धनबाद शहरी क्षेत्र में वर्ष 2006 में सप्लाई शुरू की गई थी। आबादी के अनुसार सात जलमीनारों से आपूर्ति शुरु की गई। इसके पांच साल बाद 12 और जलमीनार बनायी गई। इससे शहरी क्षेत्र में चार लाख से अधिक आबादी तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था की गई। धीरे-धीरे जनसंख्या बढ़ती गई लेकिन संसाधन नहीं बढ़े। इससे क्षेत्र में पानी संकट की समस्या उत्पन्न होने लगी। इससे परेशानी बढ़ती जा रही है। विभाग इसे देखते हुए ओवरफ्लो कराने लगा। इसके बाद...