बदायूं, दिसम्बर 22 -- बदायूं, संवाददाता। चार दिवसीय रूहेलखंड महोत्सव के आयोजन की रूपरेखा तैयार करने को गुरुद्वारा सभागार जोगीपुरा में कला एवं संस्कृति प्रेमियों की बैठक हुई। वैशाली फिल्म क्रिएशन की ओर से आयोजित होने महोत्सव को लेकर पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए। पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक, साहित्यकार अशोक खुराना एवं मदन मोहन लाल को संरक्षक बनाया गया। चार दिवसीय रूहेलखंड महोत्सव अगले साल 29, 30, 31 जनवरी व एक फरवरी को कहा। बैठक की अध्यक्षता डॉ. गीतम सिंह ने की। वरिष्ठ समाजसेवी विपिन कुमार अग्रवाल को कार्यक्रम का अध्यक्ष व दीपक सक्सेना को संयोजक तथा सुभाष मैथिल, दिनेश गुप्ता बंटी व संतोष कुमार शर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया। सर्वेश भारती व भावेश चंद्र सक्सेना को सचिव तथा दिलीप कुमार अग्रवाल को मीडिया प्रभार व रवींद्र मोहन सक्सेना को मं...