गोरखपुर, दिसम्बर 29 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। नगर निगम गोरखपुर की टीम ने महानगर स्वच्छ और आकर्षक बनाए रखने के उद्देश्य से विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया। अभियान के तहत सभी प्रमुख मार्गों पर डिवाइडर और उनके सेंट्रल वर्ज में लगाए गए पौधों की धुलाई की। इसके साथ ही विभिन्न चौराहों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं की धुलाई की गई। नगर निगम के सफाई मित्रों के कड़ाके ठंड के बीच हाई प्रेशर वाटर जेट और सफाई उपकरणों की मदद से डिवाइडरों पर जमी धूल-मिट्टी और गंदगी को साफ किया। साथ ही शहर के प्रमुख स्थानों पर लगी महापुरुषों की प्रतिमाओं को भी सावधानीपूर्वक धोया गया, जिससे उनकी स्वच्छता और गरिमा बनी रहे। अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रदूषण के कारण प्रतिमाओं व डिवाइडरों पर गंदगी जम जाती है, जिससे शहर की सुंदरता प्रभावित होती है। इसी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.