चतरा, दिसम्बर 16 -- चतरा, प्रतिनिधि। शहर में लगातार बढ़ रही यातायात समस्या और जाम से निजात दिलाने के उद्देश्य से नगर पालिका की ओर से एक बार फिर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। यह अभियान मंगलवार को चतरा के जतराहीबाग क्षेत्र में संचालित किया गया। अभियान के दौरान सड़क पर अतिक्रमण कर लगाए गए दुकानों के सामान को हटाया गया और छज्जा को भी हटाए। जिन दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान का सामान सड़क तक फैला रखा था, उसे जब्त कर हटवा दिया गया। इसके अलावा सड़क पर सब्जी की दुकानें और ठेला लगाने वालों को भी हटाया गया, ताकि सड़क पर आवागमन सुचारू रूप से जारी रह सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...