रांची, अक्टूबर 30 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची गौशाला न्यास के 121वीं श्रीकृष्ण गोपाष्टमी महोत्सव को गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत गणेश पूजन महोत्सव सयोजक राजेश चौधरी ने सपरिवार कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद गौ माता पूजन दर्शन एवं तुलादान का कार्यक्रम दिनभर जारी रहा। दोपहर चार बजे से बच्चों के लिए चित्रकला, फैंसी ड्रेस, एकल नृत्य और सामूहिक नित्य कार्यक्रम कराया गया। इसमें बच्चों को प्रमाण-पत्र और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद शाम करीब छह बजे से दानदाताओं एवं सहयोगियों का सम्मान एवं सभी सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। सुप्रसिद्ध भजन गायिका किरण शर्मा एवं उनके सहयोगियों ने भजन एवं कृष्ण लीला की प्रस्तुति की। शाम 6:30 बजे से रात तक भजन की शुरुआत की गई। इसे स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.