गया, नवम्बर 28 -- गया जी शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने और जाम से निजात के उद्देश्य से शुक्रवार को समाहरणालय के सभागार में विशेष बैठक हुई। बैठक में डीएम शशांक शुभंकर और नगर विधायक डॉ. प्रेम कुमार भी मौजूद रहे। नगर विधायक डॉ. प्रेम कुमार ने गया शहर की यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। शहर के विभिन्न मार्गों पर बढ़ते जाम, अवैध अतिक्रमण और असंगठित सार्वजनिक परिवहन से उत्पन्न समस्याओं पर भी विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर गैर कानूनी बस स्टैंड व ऑटो पड़ाव बने हुए हैं उन्हें तत्काल हटाया जाए। उन्होंने मानपुर बस स्टैंड को निर्धारित स्थान पर स्थानांतरित करने और डेल्हा बस स्टैंड को अन्य उपयुक्त स्थल पर ले जाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने बताया कि केपी रोड पर डिवाइडर और अतिक्रमण के कारण लगाता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.