संभल, अक्टूबर 3 -- विजय दशमी पर बृहस्पतिवार को बीएम क्लब के तत्वावधान में नगर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में संवारिया सेठ की झांकी और रावण का विशालकाय पुतला आकर्षण का केंद्र रहे। शोभायात्रा बड़े महादेव से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों और मुख्य बाजारों से होते हुए पुनः अपने प्रारंभिक स्थल पर पहुंची। समापन पर रावण के पुतले का दहन किया गया। पुतला दहन के समय मौजूद लोगों ने भगवान राम का जयघोष किया। शोभायात्रा का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष लता वाष्र्णेय व उनके पति अखिलेश खिलाड़ी ने किया। शोभायात्रा में राम दरबार, नंदी पर बैठे भगवान भोलेनाथ व माता पार्वती की झांकी, संवारिया सेठ की झांकी के अलावा राम दरबार सहित अन्य झांकियां शामिल रही। डीजे की धुन पर नृत्य करते राधा - कृष्ण के रूप में सजे कलाकारों ने लोगों का मनमोह लिया। वहीं, जगह - जगह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.